थानों में तैनाती के वक़्त पुलिस का हो साइको टेस्ट-डॉ संजय कुमार निषाद


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद का डिबाई में स्वागत किया गया। सैकड़ो की तादात में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से डॉ संजय का स्वागत किया।

पत्रकार वार्ता में डॉ संजय ने बताया कि पुलिस की थानों में तैनाती से पूर्व टेस्ट हो कि वो मानसिक तोर पर कितने स्वस्थ है ये बाते गोरखपुर में मनीष गुप्ता की हत्या के मामले में उन्होंने कही। पार्टी के प्रदेश महासचिव शिखर अग्रवाल ने MLC डॉ संजय जी से निवदेन किया कि ये मुद्दा विधान परिषद में उठाये। आज MLC बनने के बाद का पहला जिला बुलंदशहर आगमन था।

डॉ संजय ने बताया 2022 में निषाद पार्टी भाजपा गठबंधन के साथ नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। डॉ संजय निषाद ने बताया कि अब निषादों का एक वकील विधान परिषद में बैठ गया है किसी के साथ भी गलत नही होने दिया जाएगा।

सपा बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टी अपनी जमीन तलाश रही है जो निषादों को धोखा देगा वो खत्म हो जाएगा। सभा मे मुख्य रूप से शिखर अग्रवाल , चैतन्य यादव, दलजीत सिंह, ठाकुर धर्मन्दर, गौरव जाट, सुनील लोधी, नरेश कश्यप, विवेक कुमार रहे