दिल्ली वालों का दिल जीतने आ रहे हैं पॉप स्टार जस्टिन बीबर

मुंबई। पॉप स्टार जस्टिन बीबर पूरी दुनिया में मशहूर हैं। वह दुनिया के कई देशों में जाकर अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। अब भारत में भी वह अपनी आवाज से लोगों के दिलों को जीतने आने वाले हैं। जस्टिन बीबर 18 अक्टूबर 2022 को दिल्ली दौरे पर आ रहे हैं।  गायक 18 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भारत में प्रस्तुति देंगे। इससे पहले वह 2017 में मुंबई आये थे। इस दौरान 40,000 से अधिक लोग उनके कार्यक्रम में शामिल हुए थे। भारत में उनका ये दूसरा दौरा है। 

जस्टिन बीबर दिल्ली में करेंगे शो

पॉप स्टार जस्टिन बीबर अपने ‘जस्टिस वर्ल्ड टूर’ के तहत 18 अक्टूबर को नयी दिल्ली आएंगे। ‘बुकमाईशो’ और ‘एईजी प्रेजेंट्स एशिया’ के प्रवर्तकों ने मंगलवार को यह घोषणा की। ‘बेबी’, ‘सॉरी’, ‘गोस्ट’ और ‘लोनली’ जैसे गानों के लिए प्रसिद्ध कनाडाई गायक मई, 2022 से मार्च, 2023 तक 30 से अधिक देशों की यात्रा के दौरान 125 से अधिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगे।