दुष्कर्म के प्रयास के आरोपियों की गिरफ्तारी को मुख्यमंत्री से मिलेगी पीड़िता की मां चोला थाना पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर के चोला। थाने के गांव निवासी महिला ने नावालिग पुत्री से दुष्कर्म के प्रयास करने वालें गांव निवासी  तीन युवकों की एक माह बाद भी गिरफ्तारी न होने पर मुख्यमंत्री से मिलकर गुहार लगाने की बात कही है। 


जबकि महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बताया है कि उसकी नौ वर्षीय पुत्री 2 नवंबर की शाम शौच के लिए जंगल गई। तभी गांव निवासी तीन युवकों ने पुत्री को अरहर में खीचकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गये। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज कर लिया।

तथा एक युवक को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि पुलिस ने साठगांठ कर आरोपी को छोड़ दिया। महिला ने बताया कि पुत्री के मजिस्ट्रेटी बयान हो चुके हैं। पुलिस उस पर समझौते का दबाव बना रही है।

और आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने कार्रवाई न होने पर मंगलवार को लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाने की बात कही है। इस मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।