दो गर्भवती महिलाओं के प्रसव के लिए राष्ट्र चेतना मिशन के 2 पदाधिकारियों ने आधी रात में किया रक्त दान

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर के 2 अलग-अलग हॉस्पिटलों में एडमिट गर्भवती महिलाओं के प्रसव हेतु हीमोग्लोबिन की कमी होने पर रक्त की आवश्यकता हेतु कहीं से फ्रेश ब्लड की व्यवस्था नहीं हो पाने पर मरीजों के परिजनों ने देर रात्रि सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन से सम्पर्क किया।

संस्था के अध्यक्ष हेमन्त सिंह की सूचना पर राष्ट्र चेतना मिशन के जिला संयोजक गौरीशंकर राजपूत ने चम्पा देवी हॉस्पिटल में एडमिट मंजू देवी के लिए A पॉजिटिव तथा जिला गौसेवा प्रमुख प्रशान्त चक्रवर्ती ने यशोदा हॉस्पिटल में एडमिट आशा देवी के लिए B पॉजिटिव तत्काल रात लगभग 1 बजे बुलंदशहर चैरिटेबल ब्लड बैंक पहुँचकर रक्त दान किया। साथ में जिला सह संयोजक पिन्टू गूर्जर, नगर संयोजक विकास सिंह एवं प्रमुख कोर्डिनेटर विशाल गिरी भी उपस्थित रहे।

दोनों गर्भवती महिलाओं को आकस्मिक समय पर रक्त की आपूर्ति होने पर सुबह दोनों की सकुशल डिलीवरी हो सकी। परिजनों ने संस्था की टीम द्वारा त्वरित सहायता करने के लिए आभार जताते हुए भरपूर सराहना की।