संवाददाता@ पुन्हाना: किराना एसोसिएशन व्यापार मंडल पुन्हाना के व्यापारियों ने नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा शहर में संतोष जनक कार्य करने के उपरांत भी कुछ शरारती तत्वो द्वारा कनिष्ठ अभियंता व कर्मचारियों को बदनाम करने शिकायत देकर ऐसे असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने की मांग की है। उपमंडल अधिकारी वैशाली शर्मा ने व्यापारियों की शिकायत पर जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। बुधवार को बाजार से दर्जनों व्यापारी उपमंडल अधिकारी डा. वैशाली शर्मा से मिले । इस दौरान व्यापारियों ने उपमंडल अधिकारी को बताया कि पुन्हाना शहर में सरकार की हिदायत के अनुसार नगरपालिका द्वारा के कनिष्ठ अभियंता राशिद हुसैन व कर्मचारियों द्वारा बहुत ही संतोष जनक कार्य किया जा रहा है। इस दौैरान ऑड इवन फार्मूला की अवहेलना कर दुकानों को खालेकर आम लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड करने वाले कुछ दुकानदार शहर के अंदर कनिष्ठ अभियंता व नगरपालिका के कर्मचारियों के साथ झगडा किया, साथ ही कर्मचारियों को बदनाम करने के लिये उन पर भष्ट्राचार व अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने बताया कि कर्मचारियों पर लगाये गये आरोप पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। सरकार की हिदायत के बाद भी दुकानें खोलकर दुकान के अंदर भीड एकत्रित करने व सोशल डिसटेंसिंग का पालन ना करने पर नगरपालिका द्वारा चालान किये गये थे। व्यापारियों ने कहा कि व्यापार मंडल के सभी सदस्य नगरपालिका के कर्मचारियों के कार्य से बहुत ही संतुष्ठ है। कुछ व्यापारियों द्वारा व्यापार का नाम देकर व्यापार मंडल को भी बदनाम कर रहे है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों के चालान काटे गये तो उन्होंने नगरपालिका के कर्मचारियों पर ही भष्ट्राचार के आरोप लगा दिये। व्यापारियों ने उपमंडल अधिकारी से ऐसे असमाजिक तत्वों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की है। गौरतलब है कि करीब पांच दिनों पहले बाजार में एक दुकान पर भीड़ एकत्रित होने व सोशल डिसटेंस का पालन ना करने पर नगरपालिका के जेई द्वारा चालान काटा गया जिसके बाद दुकानदार भड़क गय और कर्मचारियों पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिये। इस मौके पर अशोक कुमार, संजय कुमार,नेतराम,शंकर स्वीटस, सुनील गंगाराम, भोले स्वीटस, राकेश कुमार, अनिल कुमार, जकरिया , जाफर बर्तन वाला, विजय कुमार, यशपाल,दीपक, सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
Related Posts
जिले में बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा रोजगार-उपायुक्त
आस मोहम्मद@ नूंह-मेवात….उपायुक्त धीरेंन्द्र खडग़टा ने आज सीएम विंडो व सीपी ग्राम, सक्षम योजना, मुख्यमंत्री घोषणा, सरल डेस बोर्ड से…
गौशाला में हरियाली बढ़ाने को एक आवाज ने किया पौधारोपण
बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद थे मुख्य अतिथिभविष्य में भी पर्यावरण के प्रति सक्रिय रहेगी एक आवाज संस्थाIN8@गुरुग्राम… पर्यावरण को…
डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जन्मदिवस के अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने किया नमन
संवादाता@ हिसार : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आज जिला के सभी 22 मंडलों में भारतीय जनसंघ के संस्थापक…
