नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज देव सागर गेस्ट हाउस काला आम स्थित बुलंदशहर में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य पदाधिकारियों ने एक बैठक की इस बैठक में कुछ राजनीतिक चर्चा की और अग्रिम निकाय चुनाव जिले में होने वाले हैं उस विषय में कौन अच्छा कैंडिडेट है उस विषय में सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मिलकर चर्चा की व जिले के सभी निकाय चुनावों में एकमत होकर समर्थन देना तय किया है।

जिसमें उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल जिला संरक्षक पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद चौधरी जिला प्रभारी पृथ्वीराज सिंह जिला मीडिया प्रभारी युगल गोस्वामी जिला उपाध्यक्ष चौधरी सुंदर सिंह सह मीडिया प्रभारी सुरेंद्र भाटी राजकुमार सैनी रोमिंग सिंह गगन गोयल विनय अग्रवाल सुनील रस्तोगी डॉक्टर साहब आदि मौजूद रहे।