नव वर्ष पर अनूपशहर के मां गंगा भाजपा सरकार को मुक्ति कोरोना महामारी से मुक्त रखने प्रदेश की खुशहाली कामना के लिए हवन किया



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज आरएलडी नेता पूर्व विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह ने नववर्ष 2022 के मौके पर गंगा तट बस्टर गंज जहान्वी घाट अनूपशहर जनपद बुलंदशहर में मां गंगा पर भाजपा सरकार से मुक्ति व कोरोना महामारी से मुक्त रखने व क्षेत्र जनपद व प्रदेश की खुशहाली की कामना के साथ हवन कर मां गंगा में 51 किलो दूध अर्पित कर भंडारे का आयोजन व नगर में व्यापारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी शनिवार को अनूपशहर के जहान्वी द्वार पर पूर्व विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह ने समर्थकों व किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के साथ पुरोहित नरेन्द्र उपाध्याय व दिनेश शर्मा के मंत्र उच्चारण के साथ हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन किया।

गया हवन में यज्ञ भगवान व मां गंगा से क्षेत्र प्रदेश व देश में व्याप्त कोरोना महामारी से बचाव की कामना की व मां गंगा अनूपशहर घाट की सीमा से दूर चले जाने पर मां की विशेष आराधना कर गंगा तट पर आने का आह्वान किया तथा क्षेत्र के किसान नौजवान मजदूर व्यापारी महिला दलित मुसलमान सर्व समाज के खुशहाली तथा वर्तमान भाजपा की देश व प्रदेश सरकार की द्वारा की जा रही किसान नौजवान मजदूर दलित व्यापारी महिला विरोधी अभियान को भी मां गंगा व यज्ञ भगवान से उखाड़ फेंकने में अपना आशीर्वाद देने का आह्वान किया।

यज्ञ के उपरांत अपने संबोधन में पूर्व विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह व एनसीआर अध्यक्ष मांगेराम त्यागी द्वारा मां गंगा पर पिछले अपने सेवाकाल के दौरान अनूपशहर में कराए गए विकास के साथ-साथ मां गंगा के घाट के साथ-साथ धार्मिक प्रतिबद्धता संकल्प को दोहराते हुए मां गंगा से सब पर कृपा बनाए रखने का आह्वान किया तथा स्थानीय भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों पर धर्म पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए छोटी काशी अनूपशहर धार्मिक नगरी पर विकास कार्य के साथ-साथ गंगा घाट पर कोई कार्य ना होने तथा किसान यूनियन के 13 महीने चले धरने में शहीद हुए 800 किसानों की आत्मा की शांति हेतु यज्ञ में आहुति एवं उनकी आत्मा की शांति की कामना के साथ-साथ किसान नौजवान व्यापारी मजदूर दलित महिला सभी से वर्तमान के प्रदेश व देश की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए।

राष्ट्रीय लोकदल व गठबंधन को मजबूत कर चौधरी जयंत सिंह अखिलेश यादव द्वारा किसान नौजवान मजदूर व्यापारी सभी की लड़ाई लड़ने की बात कहते हुए आगामी 2022 में गठबंधन की सरकार बनवाने का आह्वान किया हवन पूजन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें प्रसाद वितरण के उपरांत अनूपशहर नगर में सभी व्यापारियों से नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अनूपशहर प्रदीप राघव, पूर्व ब्लाक प्रमुख जहांगीराबाद चौधरी धर्मपाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख लखावटी रविंद्र कपासिया, राष्ट्रीय लोकदल नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव ,अमरपाल चौधरी, खानपुरा प्रधान अशोक चौधरी, नगर अध्यक्ष इकवाल पठान, रविंद्र प्रधान अमित सोनी, योगेंद्र सिंह उर्फ मंटू चौधरी, फिरे सिंह प्रजापति ,मधुकर त्यागी ,गजेंद्र सिंह पाल, भूदेव गरी ,राकेश अत्री ,ज्ञानेंद्र शर्मा ,रविंद्र खारी, गुरु दत्त शर्मा, प्रमोद मीणा, वीरपाल मीणा ,अशोक मावी, अख्तर खान, प्रधान धर्मवीर सिंह, प्रधान अशोक प्रधान, खानपुरा रविंद्र प्रधान, लाला प्रधान, जाकिर प्रधान, खुश मोहम्मद, जाहिद प्रधान ,लियाकत अली, बारिश प्रधान , कुमारपाल प्रधान, वीरपाल प्रधान, अजीत गिरी, प्रधान व बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता श्रद्धालु उपस्थित रहे