IN8@नरवाना…सदर थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर उसके साथ दुष्कर्म (rape)करने, जातिसूचक अपशब्द बोलने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 2 व्यक्तियों को नामजद कर 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव की नाबालिग लड़की ने सदर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि कैथल जिले के अंतर्गत पड़ने वाले गांव का रहने वाला मोनू उनके गांव में करियाने की दुकान करता है। शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह उसकी दुकान पर सामान लेने गई तो मोनू ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि युवक के पिता सुरेश ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी युवक व उसका पिता 6 अन्य लोगों के साथ उनके घर में आए और उसे जातिसूचक अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी भी दी। सदर पुलिस ने पीडि़त लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक मोनू व उसके पिता सुरेश को नामजद करते हुए 6 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू की है।
Related Posts
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर तम्बाकू छोडऩे का संकल्प लें
संवाददाता @ गुरुग्राम : जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के पूर्व प्रधान अधिवक्ता चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि विश्व तम्बाकू…
लाल डोरा के 10 गांवों की एट्रिबूट कलैक्शन का कार्य निपटाने के आदेश हुए जारी
सोनीपत। उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने निर्देश दिए कि लाल डोरा के अंतर्गत चिन्हित दस गांवों की एट्रिबूट कलैक्शन का…
ट्रेड लाईसेंस नहीं लेने वाले स्पा सैंटरों पर निगम की कार्रवाई
IN8@गुरुग्राम….हरियाणा नगर निगम अधिनियम के तहत ट्रेड लाईसैंस नहीं लेने वाले स्पा सैंटरों पर नगर निगम गुरूग्राम द्वारा कार्रवाई की…
