पुलिस ने बम्बे में गिरी गाड़ी से बचाई मासूम बच्चों व अन्य परिवारिजनों की जान

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज दिनांक 30.04.2022 को सुनील कुमार अपने परिवार के साथ एक बलेनो गाड़ी नं0- यूपी-82एडी-0563 में एटा से रुड़की जा रहे थे तथा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत वह रास्ता भटक गये और वलीपुरा नहर के सुनहरा बंबे के पास सुनील कुमार गाड़ी से उतरकर एक ठेले वाले से रास्ता पूछने लगे तभी गाड़ी में मौजूद बच्चो द्वारा हैंड ब्रेक हटा दिया गया ।

जिससे गाड़ी पीछे की तरफ चलकर सुनहरा बंबे में चली गई तभी आनन फानन में थाना कोतवाली देहात के चोला मोड़ पर ड्यूटी पर तैनात का0 1464 सचिन कुमार व अन्य कर्मचारीगण द्वारा जनता के सहयोग से गाड़ी में मौजूद बच्चों व अन्य परिवारजन को सकुशल निकाला गया एवं गाड़ी को भी क्रेन मंगवाकर निकाला गया।

इस प्रकार एक बड़ी अनहोनी होने से बच गईं। जनता के लोगो द्वारा थाना कोतवाली देहात के का0 सचिन व अन्य पुलिसकर्मियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
गाड़ी में सवार लोग सुनील कुमार पुत्र ओम प्रकाश (गाड़ी चालक) (उम्र करीब 28 वर्ष) निवासी ग्राम भागीपुर रोहा थाना कोतवाली नगर जनपद एटा।ओम प्रकाश पुत्र रामजीत (उम्र करीब 55 वर्ष) निवासी उपरोक्त।संगीता पुत्री ओम प्रकाश (उम्र करीब 09 वर्ष) निवासी उपरोक्त।

प्रेमलता पत्नी अरविन्द कुमार (उम्र करीब 28 वर्ष) निवासी उपरोक्त।गीता पत्नी सुनील कुमार (उम्र करीब 25 वर्ष) निवासी उपरोक्त।वष्णवी पुत्री प्रकाश चन्द्र (उम्र करीब 06 वर्ष) निवासी उपरोक्त।छाया पुत्री प्रकाश चन्द्र (उम्र करीब 04 वर्ष) निवासी उपरोक्त।सभी सुरक्षित।