संवाददाता@ गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश को देशवासियों ने हाथोंहाथ लिया और अब स्वदेशी सामान की खरीददारी करने में लगे हैं। उक्त बात भाजपा के वरिष्ठ नेता दलीप लूथरा ने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम विदेशों में रोशन किया है। अब हर देश भारत की ओर देख रहा है। भारत विश्व की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार को देशवासियों ने दूसरी बार जिम्मेदारी गत वर्ष सौंपी थी। सरकार को एक वर्ष पूरा हो गया है और इस सबका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व को ही जाता है। उनका कहना है कि कश्मीर से धारा 370 हटाना, अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण, 3 तलाक अवैधानिक तथा कोरोना आपदा के दौरान 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज जैसे अनेकों ऐतिहासिक कार्य नरेंद्र मोदी सरकार ने किए हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि वैश्विक कोरोना वायरस को लेकर देश में कुछ समस्याएं अवश्य आई हैं। इनका समाधान भी प्रधानमंत्री बड़ी कुशलता पूर्वक करने में जुटे हैं। कोरोना की त्रासदी से निपटने के लिए भी प्रधानमंत्री व उनके सहयोगी कृत संकल्प हैं।
Related Posts
फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 25 सितम्बर को : उपायुक्त
आस मोहम्मद@नूंह,मेवात…उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र खडगटा ने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा जिला की नूंह, पुन्हाना व फिरोजपुर-झिरका…
कोरोना काल में भाजपा द्वारा किए गए घोटालों की खुली पोल: विधायक आफताब अहमद
आस मोहम्मद@नूंह,मेवात…हरियाणा के पूर्व मंत्री व नूंह से विधायक चौधरी आफताब अहमद ने अपने कार्यालय पर लोगों को मास्क व…
निर्माण गतिविधियों में पर्यावरणीय नियमों की अवहेलना करने वालों पर करें कार्रवाई
IN8@गुरुग्राम……नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त जसप्रीत कौर ने शनिवार को अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि वे पर्यावरणीय प्रदूषण (नियंत्रण एवं…
