बिडौली। गांव ऊदपुर में प्लाट के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस संबंध में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार गांव ऊदपुर निवासी पायल ने झिंझाना थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही तेजपाल, वेदपाल, गोलू व लोकेन्द्र जबरन उनके प्लाट पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोपियों ने एक राय होकर प्लाट पर बने मकान को गिराने का प्रयास किया जिस पर उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया जिसमें पालेराम, तनवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष झिंझाना सर्वेश कुमार ने बताया कि पीडिता की तहरीर पर चार आरोपियांे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
Related Posts
कान्हा की पोशाकों व पालने खरीदने को भीड
एक से बढकर एक पोशाकों ने लोगों को किया आकर्षित दीपक वर्मा@ शामली। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मंगलवार…
हाईस्कूल में राहुल, इंटरमीडिएट में अभय गिरी गोस्वामी जिले में टाॅपर
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली व हिन्दू इंटर कालेज कांधला का दबदबाराहुल ने…
बैंक कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा
ग्रामीणों ने शाखा प्रबंधक से की कर्मचारी के स्थानांतरण की मांग दीपक वर्मा@ शामली। गांव सिलावर स्थित बैंक के एक…
