फिल्म अभिनेता संजय दत्त कराएंगे कैंसर पीड़ित मनवीर सिंह की एम आर आई


सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर फिल्म अभिनेता संजय दत्त जनपद बुलंदशहर के गांव दौलतगढ़ के रहने वाले कैंसर पीड़ित मनवीर सिंह की कराएंगे सबसे महंगी एम आर आई।

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश बुलंदशहर क्षेत्र के गांव दौलतगढ़ निवासी मनवीर सिंह की वर्ष 18 जुलाई 2020 को दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में ब्रेन टयूमर की सर्जरी देश के जाने माने डॉक्टर सुधीर कुमार त्यागी द्वारा की गई थी।

सर्जरी का पूरा खर्चा नरगिस दत्त फाउंडेशन मुंबई महाराष्ट्र से अभिनेता संजय दत्त और उनकी बहन प्रिया दत्त ने उठाया था। और आज भी मनवीर सिंह का इलाज का खर्चा नरगिस दत्त फाउंडेशन ने उठाया हुआ है। प्रत्येक तीन माह में ब्रेन एमआरआई एवं तीनों मेडिसिन कोरियर द्वारा मनवीर सिंह के पते पर भेजा जा रहा था। 22 मार्च को मनवीर सिंह की पेट एम आर आई होनी है जिसकी पेमेंट नरगिस दत्त फाउंडेशन से हॉस्पिटल में जमा करा दी गई है।

पेट एम आर आई 39000 हजार रुपए की होती है। जो पेमेंट नरगिस दत्त फाउंडेशन से अपोलो हॉस्पिटल की होती है जमा करा दिया गया है।