बुखार के मरीज का डॉक्टर ने फिल्मी अंदाज में कर दिया पेट का ऑपरेशन-हुई मौत


सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर जनपद बुलंदशहर के कस्बा मैं डॉ का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार शहर के जाने-माने हॉस्पिटल सुधीर क्लीनिक काला आम पर एक ऊंचेगांव अमरगढ़ निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति को फीवर था और प्लेटलेट्स कम हो गई थी।

जिसकी वजह से अमरगढ़ के डॉक्टरों ने मरीज की हालत को गंभीर देखते हुए बुलंदशहर के लिए रेफर कर दिया। तो परिजनों ने बुधवार की सुबह बुलंदशहर के सुधीर क्लीनिक में उसे भर्ती कर दिया। परिजनों का आरोप है कि गुरुवार की दोपहर भर्ती मरीज का फर्स्ट फ्लोर रूम नंबर 59 में इलाज चल रहा था।

इलाज के दौरान उनका मरीज फर्स्ट फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर घूमने आया था। जैसे ही वे है नीचे घूमने आया तो उसे नीचे ही डॉक्टरों ने पकड़ लिया और उसके पेट का ऑपरेशन कर दिया। परिजनों ने बताया कि हमारे मरीज को फीवर था और प्लेटलेट्स कम थी।

जिसके लिए उसे सुधीर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था उसका इलाज चल रहा था ऑपरेशन किसी चीज का किया गया उनको नही बताया गया। उधर मरीज की हालत बिगड़ते देख डॉक्टर स्टाफ हॉस्पिटल से फरार हो गए। यह सब देख हॉस्पिटल में अफरातफरी का माहौल बन गया और जो अन्य मरीज हॉस्पिटल में भर्ती थे वह भी निकल गए।

सूचना पर पुलिस भारी पुलिस बल हॉस्पिटल में तैनात हो गया परिजनों का आरोप है कि हमारे मरीज की किडनी निकाली ली गयी है। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक गुड्डू पंडित और भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान ने परिजनों को समझाया तब जाकर परिजन शांत हुए। तो पुलिस ने डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।