बुलंदशहर में स्वाधीनता के अमृत महोत्सव आयोजन में हिस्सा लेने पहुँची हिन्दू फायर ब्रांड नेता डॉ साध्वी प्राची

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर पहुंची हिन्दू फायर ब्रांड नेता डॉ साध्वी प्राची, बुलंदशहर में 75 कुंडीय यज्ञ के आयोजन पर साध्वी प्राची मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रही, स्वाधीनता के अमृत महोत्सव पर गायत्री परिवार के द्वारा 75 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया था, 75 कुंडीय यज्ञ के आयोजन पर डॉक्टर साध्वी प्राची बोली की इतिहास कम्युनिस्टों के हाथ में रहा है बहुत से ऐसे तथ्य हैं जो आम लोगों के सामने नहीं आ पाए।

अमृत महोत्सव में ऐसे ही भूले बिसरे क्रांतिकारियों को समाज के सामने याद किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस के ऑफिशल टि्वटर के द्वारा भाजपा नेता स्मृति ईरानी के बारे में आपत्तिजनक शब्द कहे जाने पर साध्वी बोली कि कांग्रेस दोगली राजनीति करती है, मंच पर महिलाओं को लेकर सम्मान दिखाती है लेकिन वास्तविकता में महिलाओं के सम्मान से कांग्रेस दूर है। कांग्रेस को ऐसी राजनीति के कारण सत्ता से दूर जाना पड़ा।

डॉ साध्वी प्राची

वही धर्म परिवर्तन कर वसीम रिजवी के हिंदू धर्म में आने पर साध्वी बोली कि सिर्फ वसीम रिजवी नहीं अगर अन्य मुस्लिम भी हमारे धर्म में शामिल होना चाहते हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं आखिर वह हमारे हिंदू बहन भाई ही है और वह घर वापसी करना चाहते हैं। वही साध्वी प्राची ने खुले मंच से ऐलान किया कि एक बार गुजरात में 15 मिनट के लिए सुरक्षा बल हटाए गए थे तो लोगों ने अंजाम देख लिया था, छोटे भाई का पजामा और बड़े भाई का कुर्ता पहनने वाले बाजू को चढ़ा कर बोलना छोड़ दे अब बदली हुई सरकार है अंजाम भुगतना होगा।

जब साध्वी प्राची से पूछा गया कि आखिर वह किस को इशारा करना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि समझदार को समझने के लिए इशारा ही काफी है।