दीपक वर्मा@ शामली। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ को भाजपाईयों ने गौर से सुना। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने पार्टी द्वारा चल रहे बूथ समित सत्यापन अभियान ई-बुक अभियान की समीक्षा भी की। जानकारी के अनुसार कस्बा कांधला में भाजपा की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मंे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को गौर से सुना गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने बूथ समिति सत्यापन अभियान व ई-बुक अभियान की समीक्षा की तथा मोहित बेनीवाल के भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खुशी का इजहार किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी द्वारा एक युवा को पश्चिम की कमान सौंपकर शामलीवासियों में खुशी की लहर दौड गयी है। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने मोहित बेनीवाल के साथ मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनुज राणा, सुधीर मलिक, कपिल पंवार, रश्मिकांत जैन सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Related Posts
किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाकियू किसान सेना का प्रदर्शन
दोषियों पर कार्रवाई व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग दीपक वर्मा@शामली। भाकियू किसान सेना ने हरियाणा के…
आज होने वाले सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की
सम्मेलन को राज्यमंत्री महेश गुप्ता करेंगे संबोधितदीपक वर्मा@ शामली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 जुलाई को होने वाले सम्मेलन की…
दूध की रही भारी किल्लत, यहां वहां भटकते रहे लोग
मावा लेने वालांे की भी हलवाईयों के यहां लगी रही लाइन दीपक वर्मा@ शामली। जन्माष्टमी के मौेके पर शहर में…
