सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज दिनांक 3 जून 2022 को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गंगानगर पर बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संगठन मंत्री एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अंतिम लड़ाई बूथ पर ही होनी है।
इसलिए अपने बूथ को मजबूत करना है सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष केवल अपने बूथ को मजबूत करने का हर भरसक प्रयास करें। जनपद बुलंदशहर में 473 शक्ति केंद्र एवं 3070 बूथ हैं। बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला तीन सत्रों में संपन्न हुई।
जिसमें पहला सत्र पंजीकरण का, दूसरा सत्र विधानसभा बार बैठक एवं तीसरे सत्र में सामूहिक रूप से पुनः सूची संकलन एवं समीक्षा हुई। कार्यकर्ता बूथों पर प्रवास, बैठक एवं संवाद करें।
कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने की एवं संचालन जिला महामंत्री संजय चौधरी ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से बुलंदशहर सांसद डॉ भोला सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री ठाकुर हरीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, विधायक अनिल शर्मा, देवेंद्र लोधी,सीपी सिंह, संजय शर्मा, जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय गुर्जर, नागेंद्र प्रधान, संजय माहेश्वरी, राजीव बंसल आदि मौजूद रहे।