भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार : श्यौपाल सिंह

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : आगामी त्रिस्तरीय चुनाव के मद्देनजर जिला पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में विधान सभा शिकारपुर के वार्डों में मीटिंग आयोजित की गई है मीटिंग में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्यौपाल सिंह, ने कहा कि कांग्रेस किसानों की हितेषी है भाजपा किसानों का भला नहीं चाहती नरेंद्र मोदी सत्ता में आने से पहले किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करते थे लेकिन मोदी जी ने किसानों का ₹1 भी माफ नहीं किया है|

जब के अपने अरबपति दोस्तों के कई अरब रुपए माफ कर दिए हैं सारा देश जानता है कि अरबपति दोस्त कौन कौन हैं भाजपा के शासन में किसान आत्महत्या कर रहा है कभी किसानों की आय दोगुनी करने की बात करने वाली भाजपा आज किसानों से मुंह मोड़ रही है कई महीने से दिल्ली में किसान धरने पर बैठे हैं उनकी बात नहीं सुनी जा रही है हैरानी की बात है कि उन किसानों की समस्याएं दूर करने की बजाय भाजपा बार-बार तारीख पर तारीख दिए जा रही है|

गोया यह किसानों की समस्या ना हो कर कोई मुकदमा हो इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गांधी, ने कहा की भाजपा सरकार तीनों काले कानूनों को जो किसानों को बर्बाद कर देंगे उन्हें वापस नहीं कर रही है यह किसानों के साथ सरासर नाइंसाफी है इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष सपना अग्रवाल, कहा की कांग्रेस किसानों के साथ है और किसानों के साथ कदम से कदम बढ़ा कर भाजपा के लिए कब्र खोदने का काम करेगी इस मौके पर कांग्रेस नेता रेखा शर्मा ने कहा की भाजपा सरकार ने महिलाओं की रसोई पर भी धावा बोल दिया है गैस सिलेंडर एक एक महीने में चार चार बार मना किया जा रहा है|

कांग्रेस के शासन में ऐसा नहीं था इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष मुनीर अकबर ने कहा कि भाजपा मन्दिर मस्जिद की बात करती है जबकि कांग्रेश रोजी रोटी की बात करती थी भाजपा और कांग्रेस में यही बुनियादी फर्क है इस मौके पर शकील अहमद उपाध्यक्ष जिला प्रभारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ने कहा भाजपा जात धर्म की राजनीति करती है भाजपा के शासन में किसानों की आय दुगनी की वजह आत्महत्या जरूर दोगुनी हो गई |

इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्यौपाल सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी शकील अहमद उपाध्यक्ष प्रभारी जिला पंचायत चुनाव मुनीर अकबर अनोखी लाल शर्मा जयप्रकाश यादव गौरव अग्रवाल सपना अग्रवाल रेखा शर्मा बाबूलाल नरेंद्र हरीश शर्मा नफीस खान शकुंतला देवी ताहिर खान पन्नालाल वकील अहमद सुमित लख्मी चंद सैनी पवन शर्मा शिवकुमार लाडले रफीक, आदि लोग शामिल रहे ।