भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति ने किया संगठन विस्तार

IN8@जेवर (ग्रेटर नोएडा)भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति की एक बैठक का आयोजन जेवर विधानसभा के गांव मिलक करीमाबाद में किया गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर जी द्वारा की गई एवं संचालन राष्ट्रीय सचिव हेमचन्द्र नागर ने किया।

बैठक में एक साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। सभा के आयोजक देवेंद्र चौहान द्वारा पूरी गर्मजोशी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर सहित भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति की पूरी टीम का जोरदार स्वागत किया गया।


बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर जी ने कहा की हमारा प्रयास है कि किसानों का एक विशाल जन समूह बनाकर अपनी मांगों को स्वयं उठाने का प्रयास रहेगा। किसानों को अपनी आवाज स्वंय बनना है। राजनीतिक पार्टियां केवल चुनावों में ही किसानों को याद करती हैं।

सभी राजनीतिक पार्टियों ने केवल किसानों को छला है। हम लोग एक ताकत बनकर अपनी आवाज को पूरी मजबूती के साथ सड़क से लेकर संसद तक बुलंद करने का प्रयास करेंगे। आज किसान जागरूक हो चुका है, आज किसान को ये महसूस हुआ है कि हम लोग एक दूसरे की ताकत बन कर ही अपना वजूद बना सकते हैं, इसीलिए सभी ने मन बना लिया है की भाकियू कृषक शक्ति ही एकमात्र ऐसा संगठन है जिसमें पूरी ईमानदारी से निष्पक्ष आवाज उठाने का जज्बा है, इसीलिए किसान बहुत तेजी से इस संगठन में जुड़ रहे हैं।


बैठक में राष्ट्रीय संयोजक प्रताप फौजी, प्रदेश अध्यक्ष अजय पहलवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतपाल सिहं, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ऊर्मिला चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेन्द्र खटाना, राष्ट्रीय महासचिव राधे भाटी, राष्ट्रीय महासचिव चंद्र पहलवान, प्रदेश महासचिव हरीश छौंकर, जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, प्रदेश मिडिया प्रभारी कल्पना सिहं, प्रदेश महासचिव भूपेंद्र नागर, प्रदेश सचिव अकलाख खॉंन, उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष भूपेंद्र भाटी, प्रदेश सचिव सुभाष चौधरी आदि ने भी अपने विचार रखें।

सभा में प्रदेश सचिव युवा कपिल मकसूदपुर, तहसील महासचिव संजय त्यागी, जिला सचिव मन्ने नागर, जेवर तहसील अध्यक्ष रिशिपाल दयानतपुर, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष गढ़ी, प्रदेश सचिव युवा योगेश छौंकर, आर डी खान, शौकीन भाई, जेवर नगर अध्यक्ष फिरोज खान, सुनीता शर्मा, रेखा जी, देवेंद्र चौहान, फहीम भाटी, बाबू सिहं आदि लोग मौजूद रहे।