भारतीय किसान यूनियन भानु कार नौवें दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन कुलदीप गुड्डू



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुड्डू के नेतृत्व 23 दिसंबर 2021 से लगातार चल रहा धरना प्रदर्शन जिसका आज नौवां दिन है राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के आदेश अनुसार पूरे उत्तर प्रदेश में लगातार धरना प्रदर्शन जारी है जो कि भारतीय किसान यूनियन भानू की 10 सूत्री मांगों को पूरा नहीं करने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा.

वही कुलदीप गुड्डू प्रदेश महामंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह पिछले 5 दिनों से इमलिया अमरगढ़ जिला फिरोजाबाद पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं इसके बाद भी सरकार में शासन अभी भी मांगे मानने को तैयार नहीं है जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा वही अशोक कुमार शर्मा मेरठ मंडल प्रभारी ने कहा कि सरकार को भारतीय किसान यूनियन भानू की सारी मांगे पूरी करनी होग वरना 2022 में सरकार को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

रविंद्र शर्मा एडवोकेट राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि सरकार को किसान आयोग का गठन करना चाहिए किसान बहुत परेशान है किसान पूर्व में 2017 में भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा था