भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया धरना प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर जनपद बुलंदशहर में स्थित काली नदी में नहर के पानी को छोड़ने से रामपुरा नीमखेड़ा क्रियावाली कुरला भटबारा समेत दर्जनों गांवों की फसलें बर्बाद हो गयी है।जिसको लेकर किसानों ने सम्बन्धित समस्या के समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारी को ज्ञापन भी दिया।

किंतु बुलंदशहर प्रशासन के कानों पर कोई भी जूं रेंगती नजर नही आ रही है।किसानों ने फसलों के नुकसान को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई कि समस्या की उचित जांच कर उन्हें बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाया जाए।

किंतु अभी तक इस समस्या का कोई भी समाधान बुलंदशहर प्रशासन द्वारा नही निकाला गया। जिसे लेकर बुलंदशहर किसान आये दिन धरना देते ही रहते हैं।प्रमुख सवाल ये है कि आखिर कब होगा किसानी समस्याओं का समाधान।