भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर हुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

सुरेंद्र सिंह भाटी बुलंदशहर आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गंगानगर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विषय- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल आत्मनिर्भर भारत पर उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा को संबोधित करेंगे।

जिसमें जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया , बुलंदशहर विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी , विधानसभा प्रभारी नवाब सिंह नागर जी, विधानसभा संयोजक जय प्रकाश शर्मा , वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कुमार धन्नू ,जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रधान , हितेश गर्ग , संजय माहेश्वरी , इंद्रमोहन लोधी एवं अर्जुन सिंह जी मौजूद रहे।