प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। केंद्र सरकार द्वारा लगातार बढ़ाए जा रहे पेट्रोल और डीजल के दामों के विरोध में बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। रालोद नेताओं ने भैंसा बुग्गी पर स्कूटर लादकर खींचकर अपना विरोध जाहिर करते हुए राष्ट्रापति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट शिव प्रताप शुक्ल को सौंपा। जिलाध्यक्ष ओमपाल चौधरी ने बताया कि वर्ष 2004 में कच्चे तेल के दाम चालीस रुपये प्रति बैरल थे। उस समय जानता को पेट्रोल 35 रुपये और डीजल 26 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जा रहा था। आम आदमी आज भाजपा सरकार से जानना चाहता है कि आज भी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत चालीस रुपये प्रति बैरल है। ऐसे में जनता ने क्या गुनाह किया है जो उसे पेट्रोल और डीजल 80 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जा रहा है। प्रदेश प्रवक्ता सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा कोरोना के संक्रमण काल में यह सरकार की खुली लूट है। इससे आम आदमी तो परेशान है ही किसान भी त्राही-त्राही कर रहा है। किसान के पास आज अपने उपकरणों के लिए डीजल खरीदने लायक रुपया नहीं है। यही वजह है कि आज किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। कोरोना जैसी महामारी के संक्रमण में सरकार ने जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है। न दवाई है और न ही अस्पताल है और ऊपर ये चौकीदार मौन है। प्रदर्शन के दौरान रविन्द्र चौहान,अजयवीर सिंह एडवोकेट, अमरजीत सिंह बिड्डी, रेखा चौधरी, बॉबी चौधरी, राहुल चौधरी, विशाल चौधरी, डॉ अजय, अशोक चौधरी, रॉकी चौधरी, ओडी त्यागी, विजय कौशिक, शेर सिंह मोर्या आदि मौजूद रहे।
Related Posts
खादर में धधक रही कच्ची शराब की भट्टियां
-170 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद एवं 2300 किलोग्राम लहन किया नष्ट संवाददाता गाजियाबाद। जनपद के हिंडन खादर क्षेत्र कच्ची…
गाजियाबाद में खाली पड़ी आर्मी की धोखाधड़ी से बेची जमीन, महिला गिरफ्तार
गाजियाबाद। विजय नगर में भूड़भारत नगर में आर्मी की खाली पड़ी जमीन को धोखाधड़ी व जालसाजी से बेचने वाली महिला…
अवैध वसूली से परेशान कैमिकल मालिक व भूमि मालिकों ने की थी दो चचेरे भाईयों की हत्या
-कैमिकल, भूमि मालिक समेत 6 गिरफ्तार प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर को लापता गौरव…
