महिला के साथ मनचलों के सरेराह छेड़छाड़ के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घेरा एसएसपी दफ्तर


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर: बुलंदशहर सिटी कोतवाली के पास हुई थी दो दिन पूर्व महिला से छेड़छाड़ और मारपीट की घटना जिसमे महिला से सरेआम छेड़छाड़ के विरोध में बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने घेरा एसएसपी दफ्तर।

बजरंगदल कार्यकर्ताओं का आरोप शहर में मनचलों के हौसले हैं बुलंद।दो दिन पूर्व सिटी कोतवाली क्षेत्र के काली नदी रोड पर सब्जी लेकर घर लौट रही महिला से की थी मनचलों ने छेड़छाड़।

मनचलों की गिरफ्तारी नहीं होने से खफा बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने किया एसएसपी दफ्तर में प्रदर्शन।एसएसपी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।