धनबाद : झारखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन झारखंडियों का सिर तब गर्व से और ऊंचा हो जाता है जब यहां की बेटियां अपनी प्रतिभा का लोहा देश-विदेश में मनवाती है। लेकिन सरकार की उदासीनता प्रतिभावान खिलाड़ियों के हौसलों को तोड़ने का काम करती दिख रही है। धनबाद कि बेटियां जो फुटबॉल खेल में देश विदेश में झारखंड का नाम ऊंचा करती आई हैं उन्हें आज खेल छोड़ खेती की ओर रुख करना पड़ा है। धनबाद जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है तोपचांची प्रखंड। जहां लक्ष्मीपुर गांव की दो होनहार महिला फुटबॉल खिलाड़ी सरकारी उदासीनता की शिकार हैं। दोनों महिला फुटबॉलर सगी बहनें हैं जिन्होंने ना सिर्फ देशभर में झारखंड का नाम रौशन किया बल्कि विदेशों में भी अपनी खेल प्रतिभा के जरिए देश का नाम ऊंचा किया है।
Related Posts
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की गुमनामी का राज खोलने के लिए जांच की मांग पर ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान
कोलकाता, । हमारे प्यारे वतन की आजादी का माह चल रहा है। मां भारती की आजादी के लिए कठिनतम संघर्ष…
पहलवान अमन सहरावत ने जीता कांस्य पदक, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दी बधाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पहलवान अमन सहरावत को पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य…
दिल्ली सरकार पर जमकर बरसे मेयर जयप्रकाश, कहा- भ्रमित करना बंद करें केजरीवाल
नई दिल्ली। नॉर्थ एमसीडी के मेयर जयप्रकाश ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके फंड के मामले पर आम आदमी पार्टी की…
