मांगों को लेकर कर्मचारियों की आठवें दिन भी हड़ताल

सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़ चोला मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर हड़ताल कर रहें चोला स्थित बिबकॉल कर्मचारियों की आठवें दिन हड़ताल जारी रही। 15 फरवरी से बिबकॉल कर्मचारियों ने  मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर हड़ताल शुरू कर दी।

कर्मचारियों ने दो माह पहले मांगों से संबंधित पत्र प्रबंधक मंडल को सौंपा। परंतु कोई कार्रवाई न होने पर 15 फरवरी से अनिश्चित कालीन धरना कर हड़ताल शुरू कर दी। बिबकॉल एम्पलाइज क्रांतिकारी यूनियन और कंपनी प्रबंधक मंडल ने आरएलसी नौएडा निरंजन कुमार से बातचीत कर सोमवार अपने अपने पक्ष रखे। परंतु कोई समाधान नहीं हो सका।

जहां कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल अपनी सभी 52 मांगों को मनवाने की बात पर अड़ा रहा। वहीं प्रबंधक मंडल ने नियमानुसार मांग मानने की बात कही। अब फिर से 28 फरवरी को दोनों पक्षों की बातचीत आरएलसी के समक्ष होगी।