मुजफ्फरनगर महापंचायत के लिए रवाना हुए रालोद नेता

  • केन्द्र व प्रदेश सरकार पर लगाया लोकतंत्र से खिलवाड का आरोप

दीपक वर्मा@शामली। मुजफ्फरनगर में आयोजित लोकतंत्र बचाओ महापंचायत के लिए शामली से भी भारी संख्या में रालोद कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व प्रदेश सरकार पर लोकतंत्र से खिलवाड करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की।
जानकारी के अनुसार रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चैधरी व समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर हाथरस जाते समय पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में रालोद में आक्रोश बना हुआ है। इसी मामले को लेकर गुरुवार को जनपद मुजफ्फरनगर में लोकतंत्र बचाओ महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में भाग लेने के लिए हजारों कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए। शामली से भी रालोद जिलाध्यक्ष योगेन्द्र चेयरमैन के नेतृत्व में संैकडांे कार्यकर्ता बसों व अन्य वाहनों से मुजफ्फरनगर महापंचायत के लिए रवाना हुए। इस दौरान माजरा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व प्रदेश सरकार पर लोकतंत्र से खिलवाड करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की। रालोद जिलाध्यक्ष ने कहा कि जयंत चैधरी व सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज सरकार की ओछी मानसिकता का परिचय देता है। सरकार विपक्ष द्वारा पीडित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उठाई जा रही आवाज को दबाना चाहती है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।