मोदी जी के मन की बात का कार्यक्रम समस्त विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र में सुना



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर। मन की बात कार्यक्रम को जनपद बुलंदशहर की प्रत्येक विधान सभा में विधायकों ने सुना। कार्यक्रम को सुनने के लिए जगह जगह भाजपा कार्यकर्ता भी एकत्र हुए और एक साथ बैठकर मन की बात कार्यक्रम को सुना। आज सुबह 11 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यक्रम मन की बात के 91वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को एक बार फिर से संबोधित किया है।

पीएम मोदी ने देशवासियों को अपने कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। अपने कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक पूरे देशभर के लोग हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें। क्योंकि इस बार स्वतंत्रता दिवस अभियान बेहद ही खास होने वाला है, जिसको लेकर पूरे देश में बड़े स्तर बेहद ही खास तैयारियां की जा रही हैं।

आज़ादी के अमृत महोत्सव में हो रहे इन सारे आयोजनों का सबसे बड़ा सन्देश यही है कि हम सभी देशवासी अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा से पालन करें। तभी हम उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा कर पायेंगे और उनके सपनों का भारत बना पाएंगे।

कार्यक्रम को सुनने के लिए विधायक अपनी अपनी विधानसभा में रहे और उन्होंने मन की बात कार्यक्रम सुनकर लोगों से भी चर्चा करते हुए लोगों से अपील की हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भी अपनी पूर्ण भूमिका निभाये और सभी घर-घर तिरंगा लगायें एवं आस-पास वाले लोगों को भी जागरूक करें।

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया सांसद भोला सिंह सदर विधायक प्रदीप चौधरी सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा अनूप शहर विधायक संजय शर्मा डिबाई विधायक सीपी सिंह लोधी पूर्व विधायक उषा सिरोही भाजपा नेता दिग्विजय सिंह सिरोही पूजा गुप्ता मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी आदि रहें।