युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर चोला। चौकी के गांव में शुक्रवार रात युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से युवती और उसके चाचा घायल हो गये। गांव निवासी युवती ने चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात वह अपने चाचा के साथ घर जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही आठ युवक उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए खीचने का प्रयास करने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। तथा तमंचा तानकर जान से मारने का प्रयास किया। घटना में युवती का चाचा भी घायल हो गया। बताया जाता है दोनों पक्षों में पथराव हुआ। जिसमें अन्य लोग भी घायल बताए जाते हैं। एसपी सिटी सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर आई हैं। जांच कराकर दोनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।