नई दिल्ली: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक युवक की कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा हत्या किए जाने के मामले में पांचवें आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद इस मामले को अपराध शाखा को सौंप दिया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.मारे गए युवक की पहचान रिंकू शर्मा (25) के तौर पर की गई है और वह लैब तकनीशियन के पद पर काम करता था. किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी (दिल्ली पुलिस) अनिल मित्तल ने कहा कि आगे की जांच के लिए मामले को अपराध शाखा को सौंपा गया है.युवक और आरोपी जन्मदिन पार्टी पर गए थे:पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को युवक और आरोपी जन्मदिन पार्टी पर गए थे और वहां पर उनके बीच रोहिणी में उनकी खाने पीने की दुकानों को ले कर कुछ विवाद हो गया.
Related Posts
शहीदों की शहादत पर राजनीति न करें, उनके विचारों के अनुरुप काम करें केजरीवाल सरकार- चौ0 अनिल कुमार
नई दिल्ली – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने आज शहीदी दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय…
LPG Price Hike: होली से पहले आम जनता को झटका, घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा
LPG Price Hike: होली से पहले और चुनावों के तुरंत बाद आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है.…
corona update: दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने फिर लगाई फटकार
नई दिल्ली। दिल्ली में कोराना वायरस संक्रमित मरीजों के उपचार और अस्पतालों में कोरोना संक्रमित शवों के साथ गलत व्यवहार को…
