रेन बसेरा, गौशाला, एवं नगर पालिका परिषद, का एडीएम प्रशासन ने किया औचक निरीक्षण

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर शिकारपुर : बुलन्दशहर एडीएम प्रशासन ने शिकारपुर नगर पालिका में बनें हुए रेन बसेरों का किया औचक निरीक्षण एडीएम प्रशासन द्वारा चलाए गए विशेष चैकिंग अभियान में नगर पालिका चेयरमैन फूलवती राना, ईओं राजीव कुमार जैन, एवं नगर पालिका प्रशासन रहा उपस्थित सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका एवं रेन बसेरा, गौशाला में पाई गई कुछ खामियों पर एडीएम प्रशासन ने जताई नाराजगी जिसके चलते शिकारपुर नगर पालिका चेयरमैन फूलवती राना, एवं ईओ राजीव कुमार जैन, ने जल्द ही पाई गई खामियों को सही करने का दिया आश्वासन जिसके उपरांत जानकारी देते हुए नगर पालिका चेयरमैन फूलवती राना, ने बताया कि एडीएम प्रशासन द्वारा शिकारपुर नगर पालिका एवं नगर पालिका द्वारा बनाए गए रेन बसेरा का औचक निरीक्षण किया गया है।

जिस पर एडीएम प्रशासन द्वारा कुछ चीजों को सुधारने का नगर पालिका को समय दिया गया है जिस पर हम यह आश्वासन दिलाते है कि अगर अगली बार जिले के किसी भी अधिकारी द्वारा शिकारपुर नगर पालिका स्थित किसी भी स्थान का निरीक्षण किया जाएगा तो किसी भी प्रकार की कमी या खामी उन्हें नजर नहीं आएगी इसके लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगे तो वही नगर पालिका ईओ राजीव कुमार जैन, ने कहा कि हालांकि नगर पालिका परिषद द्वारा किसी भी कार्य में कोई ज्यादा बड़ी कमी नहीं है लेकिन फिर भी एडीएम प्रशासन द्वारा बताई गई बातों को ध्यान में रखते हुए सुधार के प्रयास किए जा रहे है।

जिससे कि अगली बार से किसी भी प्रकार की कमी नगर पालिका के कार्य में ना हो निरीक्षण के दौरान बुलन्दशहर एडीएम प्रशासन, नगर पालिका चेयरमैन फूलवती राना, ईओ राजीव कुमार जैन, काशीम अन्सारी, मोहित मित्तल, धीरज शर्मा, अतुल कुमार, वसीम गाजी, आकाश कुमार, कपिल शर्मा, रितिक शर्मा, नगर पालिका का स्टाफ मौजूद रहा ।