लोकतंत्र में साहित्यकारों का योगदान विषयक संगोष्ठी का आयोजन बेरल हाल में किया गया

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी, बुलंदशहर महोत्सव 2023 के बैरन हॉल में आज लोकतंत्र में साहित्यकारों का योगदान विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें समाज के प्रसिद्ध साहित्यकार, रचनाकार, कवि, लेखक और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।कार्यक्रम संयोजक कवि राजेश कुमार गोयल ने बताया कि गोष्ठी में हितेश कुमारी पूर्व सिंचाई मंत्री मुख्य अतिथि रही और कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग ने की।गोष्ठी में साहित्यकार जगतपाल सिंह, रामवीर सिंह, तेजपाल सिंह, कवियत्री कविता कौशल आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में साहित्यकारों का अहम योगदान है|

सामाजिक राजनीतिक रूप में उनका योगदान परिलक्षित होता है लेखकों कवियों पत्रकारों साहित्यकारों ने लोकतंत्र को जीवंत बनाने का कार्य किया है लोकतंत्र के चारों स्तंभों में साहित्य का भी अहम योगदान है लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखने के लिए साहित्यकारों ने अपनी रचना एवं कृतियों के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया है।इस मौके पर साहित्यकार हरि अंगिरा, व्यापार मंडल के जिला संरक्षक अभिषेक अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री गौरव गुप्ता, कार्यालय प्रमुख राजेश कुमार, मार्गदर्शक कमल माहेश्वरी, पत्रकार प्रांतीय मंत्री मनोज गुप्ता, पंकज सिरोही, राजीव कुमार, आदि गोष्ठी में सम्मिलित हुए