विधायक संजय शर्मा की जीत पर हुआ भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर जहांगीराबाद। क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा, लक्ष्मीराज जनपद की सभी सीट पर भाजपा की प्रचंड बहुमत एवं ठाकुर धीरेंद्र सिंह कि जीत पर मीरा राघव के आवास पर हुआ भजन संध्या का कार्यक्रम का आयोजन। पूर्व जिला अध्यक्ष मीरा राघव ने बताया कि विधायक संजय शर्मा लक्ष्मीराज सिंह व जनपद की सभी सीटों पर भाजपा की प्रचंड बहुमत एवं विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह कि जीत के उपलक्ष में एक भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजन किया गया।

जनपद की सभी सातों सीट जीतने पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया कों भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनना इस तय हों गया हें कि सर्व समाज की पहली पसंद भाजपा सरकार हीं हें। महिलाओं की सुरक्षा चुनाव में एहम मुद्दा था जोकि अभी तक किसी भी सरकार में नहीं हुआ।

महिलाए भाजपा सरकार में ही सुरक्षित हैं। इस मौके पर मनु शर्मा दीपाशी शर्मा, आशा शर्मा, बबीता शर्मा कुसुम ठाकुर, पूनम शर्मा रजनी शर्मा रजनी रामवती गिरी, मोनू सैनी,मधु अग्रवाल,रेखा राघव रजनी राघव आदि महिलाये मौजूद रहीं।