विश्व हिंदी दिवस पर युवा साहित्य परिषद द्वारा मनाया गया जन्मोत्सव



सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर विश्व हिंदी दिवस एवं महाकवि देवेन्द्र देव मिर्जापुरी के जन्म दिवस समारोह में युवा साहित्य परिषद् द्वारा दूसरे वर्ष का ” महाकवि देवेन्द्र देव मिर्जापुरी” पुरस्कार बाल कवयित्री कु.इशिका “ईशु” दादरी, को प्रदान किया गया तथा महाकवि देवेन्द्र देव मिर्जापुरी का सम्मान किया गया।

नवोदित कवि हरित द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।कार्यक्रम का संयोजन साहित्य प्रेमी श्री अरविन्द भाटी प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय साहित्य परिषद् एवं वरिष्ठ दोहाकार कवयित्री संगीत अहलावत द्वारा किया गया उन्होंने अपनी रचना के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी तथा हिंदी के महत्व पर अपनी रचना पढ़ी।

माँ सरस्वती की वंदना डॉ. कमल किशोर भारद्वाज द्वारा की वंदना गयी। कार्यक्रम में डॉ. आलोक बेजान,डॉ. भास्करन यादव हिन्दी विभाग शिवचरण इंटर कॉलेज बुलन्दशहर,श्री धर्मेन्द्र कुमार शर्मा,श्री धीरज भारद्वाज,आदि स्थानीय कवियों द्वारा काव्यपाठ किया गया।