व्यापारियों को एक जत्था काशी विश्वनाथ के लिए हुआ रवाना



सुरेंद्र सिंह भाटीबुलंदशहर आज दिनांक 12 एक 2022 को उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों का एक जत्था काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुआ अध्यक्ष /संयोजक राजेंद्र अग्रवाल ने सभी को फूल माला पहनाकर स्वागत करके यात्रा की शुभकामनाएं दी एवं भगवान काशी विश्वनाथ सभी का कल्याण करें ऐसी प्रार्थना कर सभी को काशी के लिए रवाना किया उद्योग व्यापार मंडल (नरेंद्र अग्रवाल)से (महिला विंग) के साथ एवं 32 पदाधिकारी बाबा विश्वनाथ के दर्शन एवं गंगा स्नान के लिए गए।

जिला महासचिव विजय गुप्ता एवम् नगर अध्यक्ष (महिला विंग) मीरा भटनागर की अध्यक्षता में सभी लोगों ने दिल्ली की ओर कूच किया दिल्ली से ट्रेन द्वारा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए विजय गुप्ता मनीष गोयल सुरेश चंद्र मित्तल संजय बंसल मनोज गुप्ता सचिन बंसल राजकुमार गुप्ता राजकुमार सिंघल निशु चौधरी, हेमा राठी आदि लोग रवाना हुए