शिवरात्रि पर्व पर बरनदूत समाचार पत्र कार्यालय पर भंडारा आयोजन किया गया



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज शिवरात्रि के पर्व पर डीएम रोड बरनदूत समाचार पत्र के कार्यालय पर भंडारे का आयोजन किया गया। जो धूमधाम से मनाया गया। भंडारे मे प्रसाद बांटा गया। गर्म कपड़े और अन्य प्रकार का सामान जरूरतमंदों को दान किया। भगवान शिव से परिवार में और प्रदेश में सुख शांति और समृद्धि की कामनाएं कीं।

विधिवत पूर्जा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। वंदना शास्त्री, पुनीत कौशिक, गीता कौशिक और यतेश शर्मा, ममता, उर्वशी,रूपाली आदि का भरपूर योगदान रहा। पुनीत कौशिक ने बताया कि यहां पर हर साल शिवरात्रि पर भंडारा लगाया जाता है। जिसमें सैकड़ों की तादाद में लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं।

भगवान शिव की कृपा से यह भंडारा हर साल उच्च शिखर तक पहुंचता रहे और भगवान शिव के नाम से भंडारे में प्रसाद वितरण होता रहे और भोलेनाथ की कृपा बनी रहे। परिवार और प्रदेश में सुख शांति समृद्धि बनी रहे।