सहायक सांख्यिकी अधिकारी के घर दिनदहाड़े हुई डकैती पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बने डकैत

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा भले ही लगातार चोर एवं डकैती के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हो लेकिन वही उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर की नगर कोतवाली पुलिस के लिए सर दर्द बना हुआ है। चोरी डकैती।

ऐसा ही एक मामला बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा प्रथम कृष्णा पैलेस के बराबर वाली गली से उस वक्त सामने आया जब पूर्व सहायक सांख्यिकी अधिकारी के मकान में दिनदहाड़े डकैतों ने लगभग 8 लाख रुपए की की डकैती।

हालांकि घटना को अंजाम देने वाले तीनों अभियुक्त सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद गुरुवार देर शाम घर पहुंच कर पीड़ित को लगा घटना का पता जिसके बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को दी जानकारी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल संजीव शर्मा को पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर लगाई कार्यवाही की गुहार।

अब देखना यह होगा कि आखिर सीसीटीवी कैमरे में कैद यह तीनों अभियुक्त पुलिस की पकड़ से कितने दिन तक रहते हैं दूर|