सात महीने बाद गुरुग्राम नगर निगम के जोन-1 में नहीं मिला कोई मरीज

IN8@गुरुग्राम….कोरोना संक्रमण की रफ्तार गुड़गांव में काफी कम हो गई है। राहत की बात है कि पिछले सात महीने में पहली बार नगर निगम के जोन-1 में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है। इसके अलावा सोहना व फर्रुखनगर ब्लॉक में भी पिछले दो दिन से कोई नया पेशेंट नहीं मिलने से राहत है। मंगलवार को 31 नए पेशेंट मिले, जबकि 66 पेशेंट रिकवर होकर घर लौट गए। वहीं दूसरी ओर छह दिन बाद गुड़गांव में एक और पेशेंट ने दम तोड़ दिया, जिससे जिला में अब तक कोरोना से दम तोड़ने वाले पेशेंट की संख्या बढ़कर 350 हो गई। जिला में मंगलवार को मिले 31 केस के साथ कुल पेशेंट की संख्या बढ़कर 57872 हो गई। जनवरी महीने के 18 दिन में एक हजार पॉजिटिव केस मिले हैं, जो मई महीने के बाद सबसे कम हैं।


कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो चुका है। वहीं गुड़गांव में अब तक 3489 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अब आगामी गुरुवार को वैक्सीनेशन किया जाना है। गुड़गावं में दिसंबर महीने में जहां रोजाना औसतन 232 पॉजिटिव केस मिले थे, वहीं जनवरी महीने में यह औसत घटकर 56 हो गई है। इसके अलावा में जनवरी महीने के 19 दिन में केवल सात पेशेंट की मौत हुई है, जो मई महीने के बाद सबसे कम हैं। ऐसे में मौत के मामले में गुड़गांव में राहत है। हालांकि प्रदेश में नए केस मिलने के मामले में गुड़गांव जनवरी महीने में सबसे ऊपर है।