सुभाष चन्द्र बोष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर जहांगीराबाद नगर के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में देश के महान नायक व आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते है। जिसमे आज नगर में शिव कुमार अग्रवाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सी.पी अग्रवाल ने समस्त शिक्षकों के साथ नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन बन्दना की।

प्रधानाचार्य सी.पी अग्रवाल ने अपने इस मौके पर सम्बोधित करते हुए कहा कि आज समस्त देशवासीयो को आजाद कराने में अहम भूमिका नेताजी सुभाष चंद्र बोष की रही है। उनके उस समय के अद्भुत योगदान व समर्पण के कारण आज हम आजादी से जी रहे है। सीपी अग्रवाल ने कहा कि नेता जी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना कर देश के दुश्मनों के लिए दृणता के साथ लड़ाई लड़ी थी जिसके कारण अंग्रेजो को देश से बाहर खदेड़ कर चेन की सांस ली जिसके कारण समस्त भारत देश को आजादी प्राप्त हुई जिसके कारण समस्त भारतवर्ष उन्हें देश का महान योद्धा कहते हुए नमन करता है।

हम सब उनके इस योगदान भरे समर्पण को कभी भूल नही सकते। साथ ही उनके इस महान आदर्श से शिक्षा लेते हुए देश के प्रत्येक नागरिक को सिख लेनी चाहिए। आज इस मौके पर विकास दीक्षित, जयप्रकाश भारती, नरेंद्र कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार, मनीष अग्रवाल, नीरज आदि शिक्षक मौजूद रहे।