IN8@ गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के लगतार बढ रहें मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने तय किया है कि अब राज्य में हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाया जाएगा। संभावना है कि शासन के आदेश तक पालन करते हुए गाजियाबाद में भी अब अगले आदेश तक हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। हालांकि जिलाधिकारी की ओर से अभी तक कोई आदेश जारी नही हुआ है। लॉकडाउन के तहत जिले में अब सिर्फ पांच दिन सरकारी कार्यालय खुलेंगे। जिला स्तर पर डीएम को भी नियम बनाने की छूट दी गई है। वह बाजारों को लेकर नियम बना सकते हैं। प्रदेश सरकार ने निर्णय इसलिए लिया है कि ताकि छुट्टी के दिन लोग घरों से बाहर न निकलें। आम तौर शनिवार और रविवार को ज्यादातर लोगों की छुट्टी रहती है ऐसे में खरीददारी करने या अन्य कारणों से लोग घरों से ज्यादा बाहर निकलते हैं। जिसे लेकर रविवार को भी जिले के बाजार बंद हैं। सिर्फ जरूरी सेवाओं की दुकानें ही खुली हैं।
Related Posts
आबकारी विभाग के रात्रि अभियान ने उडाए शराब तस्करों के होश, तस्करी पर लगा रोक
गौतमबुद्ध नगर। जिले में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह से खत्म करने के लिए आबकारी विभाग की टीम…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सामुदायिक शौचालयों व पंचायत भवनों का ई-शिलान्यास
लोनी : मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान/वित्त आयोग, स्वच्छ…
बिसात का बादशाह: हर चाल में है सोच का शस्त्र, यही है अक्षित की सफलता का मंत्र
-गाजियाबाद के होनहार अक्षित शर्मा ने रैपिड चेस टूर्नामेंट में मारी बाजी, दिल्ली-एनसीआर के 58 खिलाडिय़ों को पछाड़कर जीता पहला…
