होली मिलन समारोह का किया आयोजन-लक्ष्मीराज सिंह भाजपा विधायक सिकंदराबाद


सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर सिकंदराबाद आज सिकंदराबाद नगर स्थित प्रेम गार्डन मैरिज होम में नवनियुक्त भाजपा विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने होली मिलन समारोह का आयोजन कर क्षेत्र की जनता का जताया आभार।

विधानसभा सिकंदराबाद के नवनियुक्त भाजपा विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने होली मिलन समारोह के मौके पर सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से आये हजारो हजारों लोगों से लक्ष्मीनाथ सिंह ने कहां की यह मेरी जीत नहीं है आपकी जीत है में हमेशा आपके बीच में रहकर आप की सेवा करूंगा और जो प्यार और सम्मान आपने दिया है। इसका हमेशा ऋणी रहूंगा।

और हमेशा आपके कंधे से कंधा मिलाकर चलूँगा। आभार व्यक्त करता हूं क्षेत्र की जनता और अपने कार्यकर्ताओं का जिन्होंने अपना प्यार देकर मुझे इस मुकाम पर पहुंचाया है। नवनियुक्त भाजपा विधायक लक्ष्मीनाथ सिंह ने क्षेत्र से आए हजारों लोगों को गुलाल लगाकर और गले लगा कर बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर डॉ0 महेश शर्मा सांसद नोएडा व पूर्व केंद्रीय मंत्री (भारत सरकार) हिमांशु मित्तल पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बुलंदशहर, सचिन प्रधान शामली जिला मंत्री भाजपा।

बलवीर सिंह भाटी पूर्व ब्लाक प्रमुख सिकंदराबाद, सुरेश शर्मा, मनीष भाटी पूर्व प्रमुख, रूद्र त्यागी, महेंद्र सिंह, योगेंद्र शर्मा, नवीन शर्मा जिला महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा, हरेंद्र चौधरी मदन सिंह कनकपुर, हरीचंद्र सिंह धमेड़ा नारा, जगपाल सिंह कुलदीप भाटी लुहाकर,समेत हजारो लोग मौजूद रहे।