2024 में फिर बनेगी भाजपा सरकार- सुनीता दयाल

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर ककोड़। कस्बे के भाऊराव देवरस विद्यालय में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल ने कहा कि केन्द्र में फिर एक बार भाजपा सरकार बनेगी।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी जन जन तक पहुंचाने की बात कही। कार्यशाला में विधायक लक्ष्मीराज सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुरेश शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष सिंघल, मंडल अध्यक्ष मास्टर सुभाष, सुग्रीव सोलंकी आदि मौजूद रहे।