भाजपा सरकार मै हर वर्ग का सम्मान सुरक्षितः राधा सिरोही

सुरेन्द्र सिंह भाटी@ बुलन्दशहर शिकारपुर। भाजपा के स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल तक सेवा सप्ताह के तहत महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल के बैनर तले सह भोज का आयोजन किया गया। जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के बीच पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सामूहिक भोजन ग्रहण किया।

शिकारपुर विधानसभा के सलेमपुर ग्रामीण मंडल और पहासू मंडल भाजपा महिला मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सामाजिक न्याय सप्ताह समसता भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सोशल मीडिया प्रभारी राधा सिरोही ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को हर घर जाकर बताया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर वर्ग का सम्मान सुरक्षित है।

सरकार हर वर्ग के हित के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आशा देवी मंडल महामंत्री प्रभा राघव ममता शशि मंजू सुनीता नीतू सभी बहनों के साथ सर्व समाज की बहनों के साथ भोजन किया। इसी क्रम में यह कार्यक्रम प्राइमरी स्कूल बुढासी मैं दीपशिखा की। कार्यक्रम में पूजा भारद्वाज आकांक्षा शर्मा। रूपाली रीना देवी मुन्नी देवी शिवानी रेशमा विजयलक्ष्मी बबली शिल्पी मीनू आदि बहने उपस्थित रहे।