IN8@नई दिल्ली….केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का गुरुवार को निधन हो गया है। 74 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी उनके बेटे व लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं।’रामविलास पासवान लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने राजनीति में एक लंबा समय बिताया है। रामविलास पासवान वीपी सिंह, एचडी देवेगौड़ा, इंद्रकुमार गुजराल, अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी इन सभी प्रधानमंत्रियों के ‘कैबिनेट’ में अपनी जगह बनाने वाले एकमात्र व्यक्ति थे।
Related Posts
गाजियाबाद में धर्म संसद का आयोजन करने की तैयारी, हिंदुवादी कार्यकर्ता भी होंगे आमंत्रित
डेस्क टीम @ नई दिल्ली। दिल्ली के नजदीक गाजियाबाद में धर्म संसद का आयोजन करने की तैयारी चल रही है। इसके…
रामगोपाल वर्मा की मार्शल आर्ट्स पर आधारित फ़िल्म लड़की: गर्ल ड्रैगन 15 जुलाई को होगी रिलीज़
मुम्बई : रात, शिवा, रंगीला, भूत, सत्या जैसी एक से बढ़कर एक उम्दा फ़िल्में बनानेवाले जाने-माने फ़िल्ममेकर रामगोपल वर्मा ने…
विश्व साइकिल दिवसः साइकिल आज भी हमारे जीवन का अभिन्न अंग
भारत की आर्थिक तरक्की में साइकिल ने बहुत अहम भूमिका निभाई है। आजादी के बाद से ही साइकिल देश में…
