IN8@नई दिल्ली….दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर राजधानी में किसानों के प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड की हरी झंडी दे दी है। किसान सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर से परेड निकाल सकेंगे। तीनों जगहों से किसान करीब 100 किलोमीटर तक दिल्ली में ट्रैक्टर परेड कर सकेंगे। विशेष आयुक्त इंटेलिजेंस दीपेंद्र पाठक ने बताया कि किसानों से पांच-छह दौर की मैराथन बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। दीपेन्द्र पाठक ने बताया कि किसान परेड में गड़बड़ी फैलाने को लेकर लगातार खुफिया जानकारी मिल रही हैं। इसे देखते हुए परेड के दौरान भी पुलिस की विशेष चौकसी रहेगी। गणतंत्र दिवस समारोह के समाप्त होने के बाद किसान दिये गये रूट पर अपना परेड निकालेंगे। दिल्ली पुलिस किसानों के नुमाइंदों के साथ मिलकर उनके इस एतिहासिक परेड को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करवाएगी।
Related Posts
भूटान में खड़ी की भारत के लिए मुश्किल, रोका सिंचाई का पानी
नई दिल्ली. चीन (China) भारत (India) की जमीन कब्जाने के लिए पिछले कुछ महीनों से अपनी गतिविधियां बढ़ा चुका है. वहीं…
UEFA Europa Conference League Final 2022, AS Roma vs Feyenoord: When and where to watch?
UEFA Europa Conference League Final 2022, AS Roma vs Feyenoord Live Score Streaming: The final of the inaugural Europa Conference…
चंद्रयान-3 की सफलतम लैंडिंग नए भारत के सामर्थ्य का प्रदर्शन : योगी आदित्यनाथ
लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को हृदय से बधाई…
