नई दिल्ली: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक युवक की कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा हत्या किए जाने के मामले में पांचवें आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद इस मामले को अपराध शाखा को सौंप दिया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.मारे गए युवक की पहचान रिंकू शर्मा (25) के तौर पर की गई है और वह लैब तकनीशियन के पद पर काम करता था. किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी (दिल्ली पुलिस) अनिल मित्तल ने कहा कि आगे की जांच के लिए मामले को अपराध शाखा को सौंपा गया है.युवक और आरोपी जन्मदिन पार्टी पर गए थे:पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को युवक और आरोपी जन्मदिन पार्टी पर गए थे और वहां पर उनके बीच रोहिणी में उनकी खाने पीने की दुकानों को ले कर कुछ विवाद हो गया.
Related Posts
सरकार का अखबारों को समाप्त करने का षडयंत्रः गुरिन्दर
नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी प्रिंट मीडिया विज्ञापन नीति-2020 का विरोध करते हुए आज ऑल इण्डिया स्माॅल…
दिल्ली बॉर्डर पर किसानों की भूख हड़ताल जारी
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 19वां दिन है। दिल्ली की सीमाओं पर किसान 8 बजे…
‘दिल्ली में 28 जनवरी से 26 फरवरी तक शॉपिंग फेस्टिवल’, पूरी दुनिया से लोगों को करेंगे आमंत्रित: केजरीवाल
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को…
