IN8@तावडू… लॉकडाउन में दुकानदारों को राहत मिलने के दिशा निर्देशों के बाद जहां शहर के दुकानें सम-विषम से खुल गई है, वहीं शहर व क्षेत्र में शराब के ठेके भी खुल गए हैं। लेकिन जिला स्तरीय सर्तकता एवं निगरानी समिति नंूंह के सदस्य लक्ष्मण सिंह ने इन ठेकों पर सरे आम अधिक दामों पर शराब बेचने का आरोप लगाया है और एक लिखित शिकायत एसडीएम तावडू डाक्टर नरेश कुमार को दी है। लक्ष्मण सिंह ने एसडीएम तावडू को दी शिकायत में बताया कि 24 मई को लॉकडाउन में दुकानदारों को राहत दिए जाने के बाद शहर व क्षेत्र में शराब के ठेके भी खुल गए। लक्ष्मण सिंह का आरोप है कि उसी दिन से शराब के ठेकों पर शराब की कीमतों को मनमर्जी से बढाकर ठेकों के कारिंदे अधिक दाम वसूल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी कई लोगों ने शिकायत की है। इस बारे में एसडीएम डाक्टर नरेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी अगर यह मामला सही पाया गया तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
सीएम फ्लाइंग ने फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़
IN8@गुरुग्राम….गुरुग्राम के उद्योग विहार क्षेत्र में संचालित एक और फर्जी काल सेंटर का भंडाफोड़ शुक्रवार देर रात सीएम फ्लाइंग स्क्वायड…
पुलिस ने 31 गौवंश को कराया मुक्त,मामला दर्ज
IN8@पुन्हाना…. सीएस स्टाफ नूह ने गोतस्करों के चंगुल से 31 गोवंश को मुक्त कराने में कामयाबी हासिल की है। इसके…
लाॅकडाऊन : 51 पुलिस कर्मचारियो के स्वास्थ्य की करवाई जांच
संवाददाता@ सोनीपत: पुलिस अधीक्षक श्री जशनदीप सिंह रंधावा के निर्देशानुसार सोनीपत पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लाॅकडाउन के चलते…
