दीपक वर्मा@ शामली। कोतवाली पुलिस ने कैराना रोड स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया के निकट से चोरी की बैटरी, मोबाइल फोन व एक चाकू सहित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली के उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार चतुर्वेदी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बीती रात कैराना रोड स्थित ऐरटी रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को एक युवक प्लास्टिक का बोरा ले जाते दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह जंगल की ओर भाग खडा हुआ। पीछा करने पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक बैटरा, मोबाइल फोन व एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम राजेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश लुहार निवासी हींगोखेडी कंडेला थाना कैराना बताया। आरोपी ने बताया कि उसने उक्त बैटरा व मोबाइल फोन मंगल एंटरप्राइजेज से चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 6 लोगों फुरकान पुत्र शहीद निवासी गुलशननगर, साजिद पुत्र युनूस, शाहनवाज पुत्र मेहंदी हसन, शकील पुत्र शौकत निवासी कसेरवा, राजू तायल पुत्र धर्मपाल निवासी दयानंदनगर व रामचरण पुत्र वीरसिंह निवासी गांव खेडीकरमू का शांतिभंग में चालान किया है।
Related Posts
परिवार संपर्क अभियान में घर-घर जाकर किया प्रधानमंत्री के पत्रक का वितरण
दीपक वर्मा@ शामली। भाजपा के परिवार संपर्क अभियान के अंतर्गत रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मौहल्ला टीचर्स कालोनी में घर-घर…
लाॅकडाउन न होता तो स्थिति होती भयावह-कांता कर्दम
राज्यसभा सांसद ने किया सैनेटाइजर मशीन का उद्घाटन हमारा परिवार शामली द्वारा स्कूलों व व धार्मिक स्थलों में लगाई जाएंगी…
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बढ़ाई सख्ती
-एसपी, एसपी सिटी ने सड़क पर उतरकर कराई चेकिंग प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की…
