दीपक वर्मा@ शामली। जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। दीपक सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार घोटालों की खबरें आ रही हैं, युवाओं में बढती बेरोजगारी के बावजूद शिक्षक भर्ती के 69 हजार पद घोटाले के भेंट चढ गए हैं। यूपी भाजपा सरकार की नाक के नीचे कई सारी भर्तियां लटकी हैं। लाखों युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर परीक्षाएं देते हैं और नौकरी लगने का इंतजार करते हुए भ्रष्टाचार की भेंट चढ जाती है। हाल ही में 69000 शिक्षक भर्ती और पशुपालन विभाग में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ। भ्रष्टाचार में कई सारे भाजपा नेताओं का नाम सामने आया है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, सत्तम संयम सैनी, जावेद खान, धीरज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
Related Posts
ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटकर चोरी का प्रयास
अखबार हाॅकर को देखकर मौके से फरार हुए चोर पुलिस ने मौके से गैस कटर व सिलेंडर भी किया बरामद…
नंगलाराई में खनन पर कार्रवाई करने पहुंचा हरियाणा प्रशासन, बेरंग लौटा
हरियाणा डीसी के आदेश पर पहुंची थी टीम, खनन बंद कराने के लिए नहीं दिखा सकी दस्तावेजसंवाददाता@ कैराना। यमुना खादर…
जाम से हलकान रहा शहर, वाहनों की लगी लाइन
भीषण गर्मी में घंटों जाम में फंसे रहे लोगदीपक वर्मा@ शामली। बुधवार को भी शहर में लगे भीषण जाम से…
