अखंड रामायण पाठ के साथ किया यज्ञ व भंडारा


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर ककोड़। कस्बे स्थित पीपल वाला मंदिर में शुक्रवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। बहन प्रीति प्राप्ति देवी के जन्मदिन पर आयोजित रामायण पाठ के समापन पर शनिवार को अखिल विश्व कल्याणकारी शांति महायज्ञ किया गया।

जिसमें श्रृद्धालुओं ने आहुति देकर धर्मलाभ उठाया। यज्ञ के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने प्रसाद गृहण किया। व्यवस्थाओं में छिद्दा सिंह सैनी, राकेश शर्मा, सुदेश आहूजा, गिरीश बजाज आदि रहे।


एकादशी पर बांटा मीठा पानी ककोड़। कस्बे की बजरिया में शनिवार को मीठे पानी का वितरण किया गया। जिसमें लोगों ने पुण्यलाभ कमाया।