दीपक वर्मा@शामली। भारतीय किसान यूनियन द्वारा सोमवार को किसान विरोधी अध्यादेशों के विरोध में जिला मुख्यालय द्वारा धरना प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक रविवार को गन्ना समिति प्रांगण में आयोजित की गयी। इस अवसर पर शामली ब्लाक अध्यक्ष दीपक शर्मा द्वारा ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. गौरव टिकैत रहे। इस अवसर पर बलवा, ब्रहमखेडा, कसेरवा, हसनपुर, रसूलपुर, गुजरान, मुंडेट गावों के ग्राम अध्यक्षों की नियुक्त की गयी तथा 21 व्यक्तियों की ब्लाक कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। दीपक शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा घोषित तीन किसान विरोधी कानूनों के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता देशपाल सिंह व संचालन दीपक शर्मा ने किया। इस अवसर पर जोगेन्द्र पंवार, भंवर सिंह, कपिल, कुलदीप पंवार, संजीव राठी, ओमवीर पटवारी, गुड्डू बनत, असद, पदम आदि भी मौजूद रहे।
Related Posts
कांग्रेसियों ने गरीब व असहाय को बांटे भोजन के पैकेट
दीपक वर्मा@ शामली। कांग्रेस द्वारा सोमवार को गरीब व असहाय लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए। जानकारी के अनुसार…
कैराना में मिले कोरोना के सात नए मरीज, मचा हड़कंप
संवाददाता@ कैराना। कैराना क्षेत्र में कोरोना के सात नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य…
शामली आसपास: सामुदायिक रसोई का संचालन बंद
संवाददाता@ कैराना। लॉकडाउन में अधिकारियों के निर्देश पर गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए नगरपालिका कार्यालय पर सामुदायिक रसोई…
